realme कंपनी पहले से ही भारतीय बाजार में 5G स्मार्टफोन को लॉन्च करते हुए आया है, वह भी बजट सेगमेंट में। यदि कोइ यूजर्स अपने लिए या करीबी सदस्य के लिए नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते है, तो उनके लिए realme narzo 70 pro 5g एक बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है. तो आइये दोस्तों इस realme स्मार्टफोन के बेहतरीन फीचर्स और कीमत समेत विभिन्न पहलुओ पर विस्तार से चर्चा करेंगे।
realme narzo 70 pro 5g specifications
स्पेसिफिकेशन | विवरण |
---|---|
डिस्प्ले साइज | 6.67 इंच |
रेजोल्यूशन | 1080×2400 पिक्सेल (FHD+) |
रिफ्रेश रेट | 120 Hz |
डिस्प्ले डिजाइन | बेज़ल-लेस विद पंच-होल डिस्प्ले |
5G सपोर्ट | हाँ |
ऑपरेटिंग सिस्टम | Android v14 |
प्रोसेसर | MediaTek Dimensity 7050 |
रैम | 8 GB |
स्टोरेज विकल्प | 128 GB / 256 GB |
बैटरी क्षमता | 5000 mAh |
चार्जिंग टेक्नोलॉजी | 67W Super VOOC Charging |
फ्रंट कैमरा | 16 MP |
रियर कैमरा | 50 MP + 8 MP + 2 MP |
realme narzo 70 pro 5g display
इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है. जो 1080×2400 पिक्सल के साथ आता है। वही फोन में 120 Hz रिफ्रेश रेट है, जो गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग को मजेदार बनाता है। यह डिवाइस 2000 निट्स की पिक ब्राइटनेस के जरिए यूजर्स को तेज धुप में भी डिस्प्ले क्लीन और परफेक्ट दिखाई पड़ता है। वही इस फोन का डिज़ाइन स्टाइलिश और मॉडर्न है, जो यूजर्स को प्रीमियम फील देता है।
realme narzo 70 pro 5g processor
इस 5G स्मार्टफोन में कंपनी द्वारा MediaTek Dimensity 7050 ऑक्टा कोर प्रोसेसर का उपयोग किया गया है, जिसके साथ में स्मार्टफोन Android v14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर वर्क करता है। जिससे यूजर फ्रेंडली इंटरफेस और कस्टमाई जेशन विकल्प प्रदान होता है, साथ ही फोन में मल्टीटास्किंग और गेमिंग का तगड़ा डोज दिया गया है।
200MP कैमरा & 120W चार्जिंग वाला Redmi Note 13 Pro Plus अब भारत में भी उपलब्ध
realme narzo 70 pro 5g ram type
इस स्मार्टफोन में बड़े गेम खेलने और मिडिया फाइल्स को स्टोर करने के लिए 8 GB रैम और 128 GB / 256 GB इंटरनल स्टोरेज का विकल्प दिया जा रहा है। जिससे यूजर्स को फोन को लेकर रैम और स्टोरेज की चिंता नहीं होगी और पर्याप्त स्थान मिलेगा।
realme narzo 70 pro 5g camera quality
इस स्मार्टफोन में लाजवाब ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसका प्राइमरी सेंसर 50 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल समेत 2 मेगापिक्सल का माइक्रोसेंसर शामिल है. यह संयोजन सुनिश्चित करता है की फोन में Full HD वीडियो समेत बेहतरीन फोटो क्लिक होगा। सेल्फी और वीडियो कालिंग उपयोगकर्ता के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।
realme narzo 70 pro 5g battery life
इस फोन में यूजर्स को 5000 mAh की बड़ी बैटरी दी जा रही है, जो लॉन्ग-लॉस्टिंग बैकअप देने में सक्षम है, चाहे यूजर्स गेम खेल रहे हो या वीडियो ये हर मामले में यूजर्स को निराश नहीं करेगा। इस Li-Polymer बड़ी बैटरी को चार्ज करने के लिए 67W Super VOOC चार्जिंग का सपोर्ट है. यह केवल 19 मिनट में 50% की चार्जिंग पूरी कर लेगी।
realme narzo 70 pro 5g price in india
भारतीय बाजार में यह स्मार्टफोन दो वेरिएंट में उपलब्ध है –
- 8 GB रैम + 128 GB स्टोरेज की कीमत ₹17,990
- 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज की कीमत ₹22,199
यदि कोई यूजर्स इस फोन को लेना चाहते है, तो यह डिवाइस Flipkart की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। अगर आप इसे realme की ऑफ़ लाइन स्टोर्स अथवा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर जाते है, तो इसके कीमत में बदलाव हो सकता है।
Disclaimer
हम गारंटी नहीं दे सकते कि इस लेख पर दी गई जानकारी 100% सही है।