Samsung Galaxy S24 Ultra vs Xiaomi 15 Ultra – 2025 का असली Performance Monster कौन है?

आज हम दो बड़े महारथी स्मार्टफोन के बारे में बात करने जा रहे है, इसमें से तो एक मेरा खुद फेवरेट फोन है। तो आईये बिना किसी फालतू बकवास के करते है। प्रोग्राम को शुरू इसमें पहला स्मार्टफोन samsung galaxy s24 ultra है। जिसके कैमरे व प्रोसेसर की तो पूरी दुनिया दीवानी है। और दूसरा xiaomi 15 ultra स्मार्टफोन है। इस फोन की कम्पनी ने हाल में अपने स्मार्टफोन में कॉफी ज्यादा चेंजेस किये है। जिसके चलते भारत समेत अन्य देशो में भी इसके यूजर्स हो गए है। लेकिन आज हम इन्ही दोनों 5G फोन्स के बिच कम्पेरिजन करने वाले है ताकि आपको पता चल सके की कौन अपने प्राइज के हिसाब से परफॉर्मेंस करता है। आईये जानते है। इनके सभी स्पेसिफिकेशन्स के बारे में विस्तार से,

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

samsung galaxy s24 ultra vs xiaomi 15 ultra unboxing

इसमें सबसे पहले xiaomi 15 ultra स्मार्टफोन की अनबॉक्सकिंग करते है। इसमें आपको 161.3mm की लम्बाई वाली 75.3mm चौड़ाई की डिजाइन को रखते हुए फोन की थिकनेस 9.48 mm की 229 ग्राम वजन वाला फोन है। धूल पानी से प्रोटेक्शन के लिए डिवाइस में IP68 रेटिंग मिलती है। जिससे फोन को 1.5 मीटर गहरे पानी के भीतर यूज कर सकते है। और फोन को कुछ नहीं होता है। वहीं जबकि samsung galaxy s24 ultra फोन में 162.3mm की हाइट तथा 79mm चौड़ाई रखते हुए इसका निर्माण किया गया है। इसकी थिकनेस (मोटाई) 8.6mm वाली IP68 रेटिंग के साथ आती है। जिससे इस स्मार्टफोन को भी यूजर्स 1.5 पानी के अंदर 30 मिनट तक छोड़ सकते है। और डिवाइस सुरक्षित रहता है। इसका कुल वजन 232 ग्राम कैलकुलेट किया गया है। इसके बैक पैनल की बनावट भी गोरिल्ला ग्लॉस आरमोर से की गयी है। जो कहीं न कही आपके फोन को डैमेज खरोच से बचाती है। डिजाइन के विषय में s24 ultra का प्रदर्शन बहुत अच्छा है। इसलिए इसमें यह जीता।

samsung galaxy s24 ultra vs xiaomi 15 ultra display comparison

samsung galaxy s24 ultra फोन में आप सभी को 6.8 इंच बड़ी स्क्रीन साइज के साथ डायनामिक AMOLED 2x डिस्प्ले मिलती है। जिसका पिक्सल 1440×3120 रेजोल्यूशन का 120 हर्ट्ज रिफ्रेस को सपोर्ट करता है। साथ ही में गोरिल्ला ग्लॉस आरमोर से प्रोटेक्ट किया गया है। जिससे फोन को थोड़ थाड खरोच से बचाया जा सके। इसमें 505 ppi की पिक्सल डेंसिटी दी गयी है। जो इसको और भी डेंजरस बनाती है। 2600 निट्स की पिक ब्राइटनेस लैस मिलती है, इसके आलावा फोन HDR 10+ को सपोर्ट करती है। अब xiaomi 15 ultra की बात करे तो इसमें 6.73 इंच की 3D Curved LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलती है। इसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 1440×3200 पिक्सल का 120 Hz स्क्रीन रिफ्रेस रेट को सपोर्ट करती है। गोरिल्ला ग्लॉस के साथ 521 ppi की पिक्सल डेंसिटी को बरक़रार रखा गया है, वीडियो फोटोग्राफी का भरपूर एन्जॉय लेने के लिए 3200 निट्स की पिक ब्राइटनेस को लगाया गया है। वही यह फोन HDR 10+ को सपोर्ट करता है। देखा जाय तो s24 ultra से ज्यादा क्वालिटी और डिस्प्ले फीचर्स xiaomi 15 ultra स्मार्टफोन में लैस किये गए इसलिए डिस्प्ले क्वालिटी के कम्पटीसन में xiaomi बिजेता हुआ है।

Samsung Galaxy S24 Ultra vs Xiaomi 15 Ultra – 2025 का असली Performance Monster कौन है?

samsung galaxy s24 ultra vs xiaomi 15 ultra processor

xiaomi 15 ultra फ्लैगशिप फोन में 3nm फैब्रिकेशन के द्वारा संचालित Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिप को लगाया गया है। जो की अबतक का सबसे तगड़ा चिप है। CPU में ऑक्टाकोर 4.32 GHz के ड्यूल कोर Oryon + 3. 53 GHz, Hexa कोर का इस्तेमाल किया गया है। जो आपके फोन को शक्तिशाली बनाता है। गेम वीडियो मूवी को 4K HDR में देखने के लिए ग्राफिक एड्रेनो 830 टाइप के GPU को लगाया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्राइड v15 पर 16GB पॉवरदार रैम के साथ लॉन्च किया गया है। हमने देखा की इसका परफॉर्मेंस स्कोर 24,07,499 को छू लिया है। जिससे की आप इसमें किसी भी एप्लिकेशन या गेम को बड़े ही आसानी से स्मूथ खेल सकते है। फोन का बूटोप टाइम 13 सेकेण्ड का है।
samsung galaxy s24 ultra फोन में 4nm पर आधारित Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर चिप मिलता है। इसमें भी सिंगल 3.39 GHz के ऑक्टाकोर + ड्यूल कोर्टेक्स A720 + 2.2 GHz प्रोसेसर लगा है। बेस्ट ग्राफिक एड्रेनो 750 के साथ फोन को 12GB रैम का सपोर्ट मिलता है। इस फोन का an tutu स्कोर 17,70,105 के आकड़े को अचीव किया है। और इसका बूटोप टाइम 21 सेकेण्ड का है। इसको भी आप गेमिंग करने के लिए बॉय कर सकते है क्योकि इसमें भी आपको वही खतरनाक वाला पॉवर देखने को मिलेगा। परन्तु आपके पास बजट है, तो xiaomi के इस फोन को बॉय करे क्योकि xiaomi 15 ultra फोन में सभी नेट्स लेवल के हार्डवेयर को लगाया गया है। इसलिए प्रोसेसर में मामले में भी s24 ultra पीछे ही रह गया और xiaomi 15 ultra चेस कर गया।

दमदार फीचर्स के साथ Samsung Galaxy M36 5G भारत में लॉन्च, 8GB रैम और 5000mAh बैटरी

samsung galaxy s24 ultra vs xiaomi 15 ultra battery life

s24 अल्ट्रा फोन में यूजर्स को 5000 mAh की बैटरी और 45W के फ़ास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। जो डिवाइस को 30 मिनट में लगभग 65% चार्ज कर सकता है। 15W का वायरलेस चार्जिंग प्लस 4.5 W का वायरलेस रिवर्स चार्जिंग मिलता है। जबकि xiaomi 15 में 5410 mAh की सिलिकॉन कार्बन टाइप की बैटरी यूज की गयी है। यह 90W के हाइपर चार्जिंग से चार्ज होती है। इसके आलावा फोन में 80W का वायरलेस चार्जिंग तथा 10W का वायरलेस रिवेर्स चार्जर भी मिलता है। xiaomi का यह स्मार्टफोन बैटरी के मामले में भी s24 ultra फोन से बहुत आगे है।

samsung galaxy s24 ultra vs xiaomi 15 ultra camera test

सैमसंग यस 24 अल्ट्रा फोन में आपको तीन नहीं चार कैमरे वाला सेटअप मिलता है। जिसमे 200MP का वाइड एंगल 24mm 10x ज़ूमिंग वाला OIS कैमरा मिलता है। 12MP का सकेंडरी अल्ट्रा वाइड एंगल 13mm कैमरा तथा 10MP का टेलीफोटो 67mm 100x डिजिटल ज़ूमिंग प्लस 3x ऑप्टिकल ज़ूम मिलता है। क्वाटर्नरी 50MP का कैमरा 5x ऑप्टिकल ज़ूम वाला मिलता है। वहीं इनसे 30fps पर 8K तथा 60fps पर 4K वीडियो रिकार्ड हो जाता है। फ्रंट में 12MP का ऑटोफोकस ड्यूल पिक्सल फेस डिटेक्शन वाला कैमरा मिलता है। जिससे 30fps पर 4K वीडियो बना सकते है। xiaomi 15 अल्ट्रा फोन में भी चार कैमरे वाला सर्क्युलर डिजाइन मिलता है। जिसमे 50MP OIS वाला कैमरा, 50MP अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा तथा 50MP का टेलीफोटो कैमरा 120x डिजिटल ज़ूम के साथ व 3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ चौथा 200MP का 100mm वाला 4.3x ऑप्टिकल ज़ूम दिया गया है। पीछे वाले कैमरे से 30fps पर 8K वीडियो को शूट किया जाता है। सेल्फी लेने के लिए आपको इसमें 32MP का प्रो कैमरा मिलता है और यूजर आगे वाले कैमरे से भी 30fps पर 4K रिकार्डिंग कर सकते है। सच में xiaomi 15 अल्ट्रा का कोई स्मार्टफोन मुकाबला नहीं कर सकता है। कैमरे में भी यह जीता।

Samsung Galaxy S24 Ultra vs Xiaomi 15 Ultra – 2025 का असली Performance Monster कौन है?

दोनों स्मार्टफोन में सिक्योरिटी

xiaomi के इस लक्जरी फोन में 4 साल का OS अपडेट व 6 साल का सिक्योरिटी अपडेट मिल जाता है। और यह ऑपरेटिंग सिस्टम v15 पर Hyper OS के द्वारा संचालित किया गया है। पर्सनल डाटा सिक्योरिटी के लिए फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट मिलता है। हालाकिं samsung s24 ultra 5g फोन एंड्राइड वर्जन 14 पर चलता है जिसके साथ फोन में 7 साल का OS अपडेट, 7 साल का सिक्योरिटी अपडेट मिलता है। इसमें भी ऑन स्क्रीन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट की सुविधा उपलब्ध है।

samsung galaxy s24 ultra vs xiaomi 15 ultra launch date

xiaomi 15 ultra स्मार्टफोन का भारत में release date 11 मार्च 2025 को ऑफिसियल लॉन्च किया गया जो की अभी ये इसी साल में लॉन्च हुआ नया फोन है। और samsung s24 ultra launch date in india में इसको 18 जनवरी 2024 को लॉन्च किया गया था। और यह फोन अभी थोड़ा सा ओल्ड मॉडल हो चूका है।

यह भी पढ़े: 32MP Front Camera वाला Vivo T4 Pro 5G, 12GB RAM के साथ देगा प्रीमियम एक्सपीरियंस

samsung galaxy s24 ultra vs xiaomi 15 ultra price in india

आपको यह दोनों ही स्मार्टफोन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों स्थानों पर मिल सकते है। ऑनलाइन में यह फोन आपको Amazon, Flipkart और Official साइट पर उपलब्ध मिलेंगे ये फोन अपने वेरिएंट के आधार पर सेल होते है। जो कुछ इस प्रकार के प्राइज दिए गए है।

Store Variant Price Buy Now
Flipkart 16GB + 512GB ₹1,09,999 🛒 Go To Store
Store Variant Price Buy Now
Flipkart 12GB + 256GB ₹78,999 🛒 Go To Store
Store Variant Price Buy Now
Flipkart 12GB + 512GB ₹95,890 🛒 Go To Store

नेटवर्क और कनेक्टिविटी फीचर्स

इसमें भारतीय यूजर्स इस साथ दो सिम कार्ड इस्तेमाल कर सकते है। जो 5G नेटवर्क पर समर्थित है। इसके आलावा दोनों में वाईफाई 7 हॉटस्पॉट ब्लूटूथ जीपीएस आदि की सुविधा मिलती है।

 samsung galaxy s24 ultra vs xiaomi 15 ultra which is better

यह दोनों ही प्रीमियम फोन के सभी स्पेक्स को देखते हुए हमें पता चला कौन सा आपके लिए बेस्ट हो सकता है। लेकिन और लोग यह पूछ रहे है की xiaomi 15 ultra vs samsung s24 ultra: which is better तो हम बता दे की दोनों ही स्मार्टफोन में काफी तगड़ी स्पेसिफिकेशन्स देखने को मिल रही है। इसलिए यह बात आप पर निर्भर करती है की आपका बजट कितना है। अगर 90K है तो सैमसंग के साथ जाइये नहीं तो 1 लाख प्लस है तो xiaomi या किसी और ब्रांड के फोन बॉय कर सकते है।

अस्वीकरण

इस लेख पर दी गयी सम्पूर्ण जानकारी हमने इसके ऑफिसियल साइट और कुछ मिडिया रिपोर्ट के आधार पर तैयार किया है इसलिए हम गारैंटी नहीं दे सकते है की यह कथन 100% सही है, अगर आपको एकदम सही जानकारी चाहिए तो आप इसके ऑफिसियल साइट पर जाकर प्राप्त कर सकते है।

यह भी पढ़े:

Leave a Comment